Please wait

ममता के मंत्री का दावा : गुरुदेव का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है भाजपा

उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा गुरुदेव का राजनीतिक इस्तेमाल करना चाहती है।

09 May 2023

 ममता के मंत्री का दावा : गुरुदेव का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है भाजपा

कोलकाता। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 161वीं जयंती के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोलकाता दौरा सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी राज्य के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शाह के दौरे को लेकर सवाल खड़ा किया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा गुरुदेव का राजनीतिक इस्तेमाल करना चाहती है। मंगलवार को कोलकाता के जोड़ासांको ठाकुरबारी में अमित शाह के दौरे के पहले फिरहाद पहुंचे और कवियत्री को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति हो रही है। गुरुदेव के जरिए वे (शाह) बंगाली समुदाय की भावनाओं को छूना चाहते हैं लेकिन लोग इतने मूर्ख नहीं है। उन्होंने कहा कि रविंद्रनाथ टैगोर ने सभी को एकजुट रहने की बात की है, सभी को एक नजर से देखने की बात की है लेकिन आज वे (अमित शाह और भाजपा) विभाजन की राजनीति करते हैं। गुरुदेव के प्रति अगर सच्चा समर्पण उनके अंदर है तो उन्होंने जिस तरह से सद्भावना की बात की थी उस तरह की राजनीति भाजपा करें।

उल्लेखनीय है कि गुरुदेव जयंती पर कोलकाता पहुंचे अमित शाह ने अभी तक किसी तरह का कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया है। एक दिन पहले भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जब राज्य सचिवालय में मीडिया से बात की थी तब भी शाह के कोलकाता दौरे पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। गृह मंत्री होने के नाते शाह को पहले वहां जाना चाहिए लेकिन उन्हें तो राजनीति करनी है।

Ad Image
Comments

Ashish doshi commented:
on 6:59 PM, 9th May 2023
khali kya tmc party laabh legi? rabindra tagore ji khali Bengal tak simit nahi tha Pura world famous hai is liya sab ka adhikar hai jintna tmc h ka hai utna Pura india ka hai

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News